तारानगर के विधायक नरेंद्र बुडानिया पहुंचे किसानों के बीच, खेत में बैठकर की जनसुनवाई
तारानगर के विधायक नरेंद्र बुडानिया पहुंचे किसानों के बीच, खेत में बैठकर की जनसुनवाई
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
तारानगर : पूर्व सांसद व वरिष्ठ किसान नेता, वर्तमान तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने किसानों के बीच पहुंचकर सीधे संवाद किया। खेत की मेड़ पर बैठकर उन्होंने किसानों के साथ चर्चा की और फसल की स्थिति, पानी की उपलब्धता व कृषि से जुड़ी व्यावहारिक समस्याओं की जानकारी ली।
किसानों से बातचीत के दौरान विधायक नरेंद्र बुडानिया ने कहा:
“किसान इस देश की रीढ़ हैं। खेत और किसान मजबूत होंगे, तभी देश और प्रदेश खुशहाल बनेगा। एक किसान का बेटा होने के नाते मैं आपकी हर तकलीफ और मेहनत को भली-भांति समझता हूँ। नहर के अंतिम छोर तक सिंचाई का पानी पहुँचाना और किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपकी हर समस्या के समाधान के लिए सदन से लेकर सड़क तक लड़ाई लड़ने के लिए मैं सदैव आपके साथ हूँ।”
इस दौरान किसानों ने मुख्य रूप से नहर में पानी की आपूर्ति, बिजली समय पर मिलने और कृषि इनपुट से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए और आश्वस्त किया कि किसानों के हकों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2295351


