[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पॉक्सो मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर मेघवाल महासभा का प्रदर्शन, एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पॉक्सो मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर मेघवाल महासभा का प्रदर्शन, एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

पॉक्सो मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर मेघवाल महासभा का प्रदर्शन, एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : सहनाली बड़ी गांव से जुड़े पॉक्सो प्रकरण में आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में मेघवाल समाज ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा।

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि 1 जुलाई 2026 को महिला थाना चूरू में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया था, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से समाज में रोष है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में देरी कर रही है और शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।

महिला थाने के बाहर आयोजित विरोध प्रदर्शन में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो मेघवाल महासभा उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

प्रदर्शन में सुरेन्द्र भाटिया, राजू, बजरंग बजाड़, बाबूलाल कल्ला, मुकेश, विशाल, पंकज मेघवाल, प्यारेलाल, विक्रम बजाड़, सुभाष, कुलदीप, जयप्रकाश बजाड़, विनायक गुडसर, भंवरलाल, विकास बजाड़, विकास कुमार, राकेश गोठवाल, सुभाष कुनसीसर, अमरेन्द्र, दुर्गाराम, काशीराम, रजत सिंह, संदीप कुमार, राधेश्याम मेघवाल, बूरिया सागर, सावतमल, मनोज कुमार, मोलेराम, सुमन, रमेश, सुशीला, अनिता, मोनिका सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

Related Articles