के.टी.सी. स्कूल प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण
के.टी.सी. स्कूल प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर मोहल्ला तेलियांन में के.टी.सी. एजुकेशन एकेडमी प्रांगण में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया । प्रिंसिपल सपना मेडम ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य के प्रेरणादायक भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने पेड़ों के महत्व को समझाया। इसके बाद, सभी शिक्षकों और छात्रों ने मिलकर स्कूल परिसर के बगीचे में फूल एवं नीम, तुलसी, आम और जामुन के कई पौधे लगाए। सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक पौधों को मिट्टी दी और पानी डाला। अंत में, सबने इन नन्हे पौधों की नियमित देखभाल करने और धरती को हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था के असगर अली चौहान, एडवोकेट इब्राहिम हुसैन गौरी ,असलम अली सिकरिया, आदि उपस्थित रहे। वाइस प्रिंसिपल दुर्गा देवी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2294052


