[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खांडेश्वर महादेव मंदिर में प्रशासन ने कराया रुद्राभिषेक, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजी मंदिर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खांडेश्वर महादेव मंदिर में प्रशासन ने कराया रुद्राभिषेक, ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजी मंदिर

श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दिनभर चला जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का दौर

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल

उदयपुरवाटी : कस्बे में पवित्र श्रावण मास के प्रथम सोमवार के अवसर पर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही सभी शिवालयों में ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारे गूंजने लगे। श्रद्धालुओं ने दूर-दराज के धार्मिक स्थलों से लाए गए पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

प्रशासनिक देखरेख में संपन्न हुआ विशेष रुद्राभिषेक
इस वर्ष राज्य सरकार के निर्देशानुसार कस्बे के धनावता रोड़ स्थित प्राचीन खांडेश्वर महादेव मंदिर में प्रशासन की ओर से विशेष रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। आमजन की सुख-शांति, समृद्धि और जन-कल्याण की भावना से आयोजित इस अनुष्ठान में मुख्य यजमान के रूप में तहसीलदार जे.आर. कूड़ी उपस्थित रहे। पंडित शंकरदास, पंडित उपेंद्र शर्मा, वैद्य विमलेश शर्मा के आचार्यत्व में विद्वान पंडितों की टीम ने पूर्ण विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न करवाया।

सुबह 5 बजे से शुरू हुआ पूजा-अर्चना का क्रम
खांडेश्वर महादेव मंदिर सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख मंदिरों को श्रद्धालुओं द्वारा भव्य एवं आकर्षक फुलों से सजाया गया था। सुबह 5 बजे से ही भगवान शंकर के जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और विशेष श्रृंगार का दौर शुरू हो गया, जो दोपहर तक अनवरत जारी रहा।
इसके अलावा इंद्रपुरा, छापोली, बागोरा, कोट, नांगल, गोरियां, श्रीकृष्ण गौशाला, नई सब्जी मंडी, पांच बत्ती, पोस्ट ऑफिस, बस स्टैंड, जयपुर रोड, पुलिस थाना, घूम चक्कर, गोपाल्या कुआ, अंटावाली ढाणी तथा भैरु घाट स्थित शिव मंदिरों में भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा।

व्रत-उपवास रखकर की भगवान शिव की आराधना
श्रावण के पहले सोमवार को लेकर विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं में भारी उत्साह था। काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रखकर भगवान शिव की विधि-वत आराधना की। इस धार्मिक आयोजन के दौरान पटवारी मुकेश कुमार सैनी, एस आई विष्णु सर्पटा, बाबु लाल सैनी, आकाश, प्रकाश चौधरी, देवीलाल चौधरी, ममता, चुका, सुरेश सैनी, महेंद्र राव सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles