[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को लगा श्रद्धालुओं का तांता

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को लगा श्रद्धालुओं का तांता

श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को लगा श्रद्धालुओं का तांता

झुंझुनूं : सेठ मोतीलाल कॉलेज स्टेडियम के पास मंड्रेला रोड़ स्थित इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर परिसर में स्थित श्री चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार को भोले को रिझाने के लिए भक्तगण सुबह से ही पूजा अर्चना के लिए आने शुरू हो गए। श्रद्धालुओं द्वारा विधी विधान व मंत्रोच्चार के बीच भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रुद्राभिषेक किया गया। इस अवसर पर राम अवतार शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र लालपुरिया, सचिन शुक्ला, रोहित सैनी सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे। पुजारी चंद्र प्रकाश शुक्ला द्वारा विधिवत् रूप से पूजा अर्चना कराई गई।

Related Articles