देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19
चूरू : सड़क सुरक्षा अभियान के तहत राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कृष्णा राकेश कांवत ने देर रात चूरू जिला मुख्यालय पर स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मोटर वाहन अधिनियम-1988, एआईएस-119 मानकों और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के विपरीत अनधिकृत संरचनात्मक संशोधन कर संचालित बसों की जांच की गई। मानकों का उल्लंघन करने वाली बसों को मौके पर ही जब्त कर परिवहन एवं पुलिस विभाग को नियमानुसार कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कांवत ने कहा कि अवैध संशोधनों वाली स्लीपर बसें सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ाती हैं। अभियान का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और नियमों की सख्ती से पालना कराना है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम धीरज झाझड़िया, एसएचओ गौरव, परिवहन विभाग के उपनिरीक्षक चंद्रशेखर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
जनमानस शेखावाटी भारत का सर्वश्रेष्ठ उभरता हुआ हिंदी न्यूज़ चैनल हैं। खबरों में निरंतरता निष्पक्षता और निडरता हमारा मूल मंत्र है। जनमानस शेखावाटी चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रैकिंग न्यूज़ के लिये बने रहें एवं यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक, सब्सक्राइब एवं शेयर करें साथ ही गूगल प्ले स्टोर से आप हमारा जनमानस शेखावाटी ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Copyright © 2025 janmanasshekhawati.com – All Rights Reserved | Designed by csskart.com
WhatsApp us