[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा, लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

सीकर : अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) भावना शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं, राजस्थान संपर्क पोर्टल, बजट घोषणाओं एवं विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एडीएम भावना शर्मा ने राजस्थान संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय एवं राज्य मानवाधिकार आयोग से जुड़े लंबित प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया।

बैठक में पीएम ई-बस सेवा, पीएम सूर्यघर योजना, आरडीएसएस, लाडो प्रोत्साहन योजना, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), स्वामित्व योजना, एमजेएसए 2.0, ड्रोन दीदी, बैंक सखी कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, अटल प्रगति पथ तथा हरियालो राजस्थान अभियान सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

एडीएम ने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण लक्ष्य समय पर पूरा करने, योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति रिपोर्ट अद्यतन रखने के निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव ने 9 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां समय पर पूर्ण करने और सभी विभागों के बीच समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में यूआईटी सचिव जगदीश प्रसाद गौड़, नगर परिषद आयुक्त शशिकांत शर्मा, सहायक निदेशक इंदिरा शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles