खेतड़ी ब्लॉक में 21,795 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक, 202 टीमें गठित
तीन दिवसीय अभियान 22 नवंबर से होगा शुरू, 808 कर्मचारी संभालेंगे जिम्मेदारी
खेतड़ी : आगामी पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को लेकर खेतड़ी के एसडीएम कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में अभियान के सफल संचालन को लेकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बीसीएमओ डॉ. हरीश यादव ने बताया कि खेतड़ी ब्लॉक में 22 नवंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक की आयु के 21,795 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 202 टीमों का गठन किया है, जिनमें कुल 808 कर्मचारी सेवाएं देंगे। ब्लॉक क्षेत्र में 202 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। अभियान के पहले दिन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद घर-घर जाकर बूथ पर नहीं पहुंचने वाले बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी।
अभियान के दौरान कोई भी बच्चा खुराक से वंचित नहीं रहे, इसके लिए विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है। बीसीएमओ ने कर्मचारियों को पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों, ढाणियों और प्रवासी परिवारों के बच्चों तक स्वास्थ्य टीमों की पहुंच सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में अभियान की सूक्ष्म कार्ययोजना, बूथ व्यवस्था, टीके की उपलब्धता और निगरानी संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।
इस दौरान बीडीओ घनश्याम सिंह, सीडीपीओ उमाकांत सुरोलिया, सीबीईओ अनुकंपा अरड़ावतिया, आरआरटी प्रभारी डॉ. महेंद्र सैनी, रजत शर्मा सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2558835