श्रवण कुमार खींची को फिर मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, हरीश गुर्जर होंगे शेखावाटी पत्रकार संस्थान के नए अध्यक्ष
श्रवण कुमार खींची को फिर मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, हरीश गुर्जर होंगे शेखावाटी पत्रकार संस्थान के नए अध्यक्ष
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : अरविन्द कुमार
रींगस : शेखावाटी अंचल के पत्रकारों की रजिस्टर्ड संस्था शेखावाटी पत्रकार संस्थान की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन कर दिया गया है। बैठक में वर्तमान सचिव हरीश गुर्जर को संस्थान का आगामी अध्यक्ष मनोनीत किया गया, जबकि श्रवण कुमार खींची को लगातार दूसरी बार उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी 16 अगस्त को अमरसर स्थित काली माता मंदिर में आयोजित बैठक में विधिवत कार्यभार ग्रहण करेगी।
संस्थान के पूर्व अध्यक्ष बी.एल. सरोज ने बताया कि सोमवार को रींगस के भैरुजी मोड़ स्थित टैगोर शिक्षण संस्थान में अध्यक्ष विद्याधर शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में 27 जुलाई को रींगस में संपन्न शेखावाटी मीडिया सम्मेलन की समीक्षा करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही 15 अगस्त को पूर्ण हो रहे द्विवार्षिक कार्यकाल के मद्देनजर नई कार्यकारिणी के गठन पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से हरीश गुर्जर को अध्यक्ष, श्रवण कुमार खींची को उपाध्यक्ष, विद्याधर शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा राजेंद्र कुमावत को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर संस्थान के संरक्षक प्रदीप शर्मा, विधि सलाहकार एडवोकेट हरीश स्वामी, पूर्व अध्यक्ष बी.एल. सरोज, वरिष्ठ सदस्य द्वारका प्रसाद कौशिक, लोकेश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2293759


