[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव में 26 महिलाएं जीतीं:कांग्रेस की 17 और भाजपा की 9 महिला प्रत्याशी; 63.4% वोट पड़े


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव में 26 महिलाएं जीतीं:कांग्रेस की 17 और भाजपा की 9 महिला प्रत्याशी; 63.4% वोट पड़े

झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव में 26 महिलाएं जीतीं:कांग्रेस की 17 और भाजपा की 9 महिला प्रत्याशी; 63.4% वोट पड़े

झुंझुनूं : जिला परिषद चुनाव के नतीजों में महिलाओं ने मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। 41 वार्डों में से 26 पर महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। यानी जिला परिषद के आधे से ज्यादा वार्डों में अब महिलाएं प्रतिनिधित्व करेंगी। कांग्रेस से 17 और भाजपा से 9 महिला प्रत्याशी चुनाव जीती हैं। कांग्रेस ने जिला परिषद में 29 वार्ड जीतकर बहुमत हासिल किया। भाजपा को 11 और निर्दलीय को एक सीट मिली। कांग्रेस की जीत में महिला प्रत्याशियों की अहम हिस्सेदारी रही।

कांग्रेस की 17, भाजपा की 9 महिला प्रत्याशी जीतीं

जिला परिषद के 41 वार्डों में कांग्रेस की 17 और भाजपा की 9 महिला प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। महिला विजेताओं में कई ने बड़े अंतर से अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया, जबकि कुछ वार्डों में जीत का फैसला बेहद कम वोटों से हुआ।

महिला प्रतिनिधित्व

  • कुल महिला विजेता 26
  • महिलाओं का प्रतिशत 63.4%
  • कांग्रेस की महिला विजेता 17
  • भाजपा की महिला विजेता 9
बड़े अंतर से जीतने वाली महिलाओं ने भी छोड़ी छाप

महिला प्रत्याशियों में कई ने मजबूत जीत दर्ज की। वार्ड 15 में कांग्रेस की शांति ने 13,537 वोट हासिल कर भाजपा के पुष्कर सिंह सूरपुरा को 6,361 वोटों से हराया। वार्ड 35 में कांग्रेस की सुन्दर 13,268 वोट लेकर 4,237 वोटों से जीतीं। वार्ड 11 में किरण कुमावत ने 12,477 वोट प्राप्त कर 3,685 वोटों से जीत दर्ज की।

भाजपा की महिला प्रत्याशियों में वार्ड 29 की मीनू कुमारी ने 11,271 वोट हासिल किए और कांग्रेस के सुरेश सिंह को 5,141 वोटों से हराया। वार्ड 37 में अंजू काला 12,059 वोट लेकर 894 वोटों से विजयी रहीं।

बेहद करीबी मुकाबला

महिला विजेताओं के चुनाव परिणामों में जीत के अंतर भी अलग-अलग रहे। वार्ड 24 में कांग्रेस की रतिराम ने केवल 148 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड 32 में कांग्रेस की अनिता 305 वोटों से और वार्ड 3 में कांग्रेस की डॉ. निकिता 437 वोटों से विजयी रहीं। वहीं भाजपा की दीक्षा अहलावत वार्ड 18 में 325 वोटों से जीतीं।

भाजपा के 11 विजेताओं में 9 महिलाएं

भाजपा के कुल 11 विजेता प्रत्याशियों में 9 महिलाएं हैं। इनमें विमल कंवर, हर्षिनी कुल्हरी, सरोज देवी, दीक्षा अहलावत, उर्मिला कंवर, मीनू कुमारी, कल्पना गोयत, अंजू काला और नेहा शामिल हैं। कांग्रेस की 17 महिला विजेताओं के साथ भाजपा की 9 महिला विजेता जिला परिषद में महिला प्रतिनिधित्व को मजबूत करती हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet