[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

15 अगस्त से पहले बॉर्डर पर मिली 50-करोड़ की हेरोइन:जिगाना और ग्लॉक सहित 11 विदेशी पिस्टल जब्त; सीमा पार से ड्रोन से भेजी गई खेप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़बीकानेरराजस्थानराज्य

15 अगस्त से पहले बॉर्डर पर मिली 50-करोड़ की हेरोइन:जिगाना और ग्लॉक सहित 11 विदेशी पिस्टल जब्त; सीमा पार से ड्रोन से भेजी गई खेप

15 अगस्त से पहले बॉर्डर पर मिली 50-करोड़ की हेरोइन:जिगाना और ग्लॉक सहित 11 विदेशी पिस्टल जब्त; सीमा पार से ड्रोन से भेजी गई खेप

बीकानेर : स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए नशा और हथियार भारत में पहुंचाने की साजिश पुलिस ने नाकाम कर दी। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में ऑपरेशन ‘शॉक वेव’ के तहत करीब 10 किलो अफगान मार्का हेरोइन, 11 विदेशी पिस्टल, 22 मैगजीन, 100 कारतूस और एक बाइक जब्त की है।

बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 50 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस ने तस्कर वीरेंद्र को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह खेप पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए सीमा क्षेत्र में गिराई गई थी। आरोपी वहां से उठाकर आगे सप्लाई करने की तैयारी में था। पूछताछ के आधार पर तस्करी सिंडिकेट से जुड़े अन्य आरोपियों को भी नामजद किया गया है।

आईजी और एसपी ने बताया कि पाकिस्तान से राजस्थान में बड़ी साजिश रची जा रही थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।
आईजी और एसपी ने बताया कि पाकिस्तान से राजस्थान में बड़ी साजिश रची जा रही थी, जिसे पुलिस ने नाकाम कर दिया।

32 हेड के पास दबिश देकर की कार्रवाई

बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा भी मौके पर पहुंचे। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया- डीएसटी बीकानेर और खाजूवाला थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खाजूवाला थाना क्षेत्र के 32 हेड स्थित चक 6 बीडी सड़क मार्ग पर दबिश दी।

यहां से आरोपी को बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से करीब 10 किलो हेरोइन, विदेशी हथियारों के जखीरे मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ड्रोन से गिराई गई खेप को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की फिराक में था।

विदेशी हथियारों का जखीरा भी मिला

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 तुर्किये निर्मित जिगाना पिस्टल, 4 ग्लॉक पिस्टल, 5 स्टार मार्क .30 बोर पिस्टल, 22 मैगजीन और 100 कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा 999 अफगान मार्का करीब 10 किलो हेरोइन भी जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार हेरोइन की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए प्रति किलो के हिसाब से करीब 50 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

15 अगस्त से पहले ड्रोन साजिश नाकाम

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए नशा और हथियार भारत में पहुंचाने की साजिश रची गई थी। बीकानेर पुलिस लगातार खुफिया इनपुट पर नजर बनाए हुए थी। इसी सूचना के आधार पर ऑपरेशन ‘शॉक वेव’ चलाकर यह बड़ी कार्रवाई की गई। पूरा अभियान आईजी ओमप्रकाश के निर्देशन में संचालित किया गया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पूरे तस्करी नेटवर्क और सीमा पार के संपर्कों की गहन जांच कर रही है।

Related Articles