[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रावण के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ से हुआ जलाभिषेक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रावण के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ से हुआ जलाभिषेक

श्रावण के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, डाक कांवड़ से हुआ जलाभिषेक

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : श्रावण मास के प्रथम सोमवार पर क्षेत्र के शिवालयों में “बोल बम, ताड़क बम” के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कांवड़ियों ने विभिन्न तीर्थस्थलों से पवित्र जल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रीकृष्ण गौशाला एवं नंदीशाला संस्थान, चंवरा-हीरवाना स्थित शिवालय में पंडित मुकेश दाधीच के सानिध्य में कदंब कुंड, छापोली से लाई गई डाक कांवड़ के जल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। गौरक्षक नरसी ने बताया कि यह दूसरी डाक कांवड़ यात्रा रही।

दोपहर बाद मंदिर परिसर में महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बनाया। पूरे दिन शिवभक्तों की आवाजाही और पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा।

Related Articles