[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

“सनातन धर्म अपमान” के नाम पर पप्पू यादव पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे सांसद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नई दिल्लीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

“सनातन धर्म अपमान” के नाम पर पप्पू यादव पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे सांसद

“सनातन धर्म अपमान” के नाम पर पप्पू यादव पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचे सांसद

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ रहीम ख़ान 

नई दिल्ली : बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली स्थित उनके आवास पर आरोप है कि चाकू से हमले की कोशिश की गई है, जिसमें वह बाल-बाल बचे हैं। आरोपी ने पहले जूता फेंका उसके बाद समर्थकों ने उसे दबोच लिया। उसके पास से चाकू भी बरामद होने का आरोप लगाया गया है। यह घटना रविवार, 2 अगस्त 2026 को उस समय हुई जब पप्पू यादव अपने दिल्ली आवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

पप्पू यादव जब अपने घर पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे, तभी भीड़ में मौजूद कुछ युवक अचानक खड़े हो गए और बहस करने लगे। हमलावर ने पहले सांसद पर कथित तौर पर जूता/चप्पल फेंककर मारा। इसके तुरंत बाद आरोपी ने उन पर हमला करने के लिए चाकू निकाल लिया।
मौके पर मौजूद पप्पू यादव के समर्थक और कार्यकर्ताओं ने तुरंत बीच-बचाव किया। उन्होंने हमलावर को पकड़ लिया, जिसके कारण पप्पू यादव पूरी तरह सुरक्षित बच गए। इस हाथापाई में बीच-बचाव करने वाले कुछ समर्थकों को भी चोटें आई हैं।

पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला बताया जा रहा है। दूसरे आरोपी का नाम हैप्पी बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चाकू भी बरामद कर लिया है और जांच जारी है।

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, आरोपी ने पप्पू यादव पर ‘सनातन धर्म के अपमान’ का आरोप लगाया था। संसद परिसर में हाल ही में राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर विपक्षी सांसदों द्वारा किए गए एक सांकेतिक नाटक (स्किट) से वह नाराज था, जिसमें पप्पू यादव ने साधु का भेष धारण किया था।

घटना के बाद सांसद पप्पू यादव ने मीडिया को बरामद हुआ चाकू दिखाते हुए गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “यह मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की एक सोची-समझी साजिश है। कुछ बाबा और संत रोज सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ भड़काऊ बयान दे रहे हैं कि मुझे मार दो या जला दो।”

पप्पू यादव के समर्थकों ने दिल्ली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले से खतरे की आशंका होने के बावजूद पुलिस ने सांसद की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया।

पप्पू यादव के समर्थकों ने आरोपी सुमित को पकड़कर जमकर धुनाई की और बाद में उसे दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हमलावर का चाकू और चप्पल बरामद कर ली है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है कि इस हमले के पीछे कोई राजनीतिक मंशा या कोई और मास्टरमाइंड तो नहीं है।

क्या है पूरा मामला

अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा/चंदा चोरी के मुद्दे पर विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में शुक्रवार 31 जुलाई को एक अनोखा प्रतीकात्मक नुक्कड़ नाटक (Skit) प्रस्तुत किया था। इसमें बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भगवा चोला पहनकर और माथे पर चंदन लगाकर एक ‘पुजारी’ की भूमिका निभाई, जिसके बाद देश भर में बड़ा राजनीतिक और कानूनी विवाद खड़ा हो गया है।


शुक्रवार (31 जुलाई 2026) की सुबह पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर, हाथ में रामलला की तस्वीर और एक दान पेटी (डोनेशन बॉक्स) लेकर संसद के मकर द्वार पर पहुंचे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, डिंपल यादव और अयोध्या (फैजाबाद) के सपा सांसद अवधेश प्रसाद सहित ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के कई सांसद श्रद्धालु बनकर लाइन में खड़े हुए।

जब राहुल गांधी और अन्य सांसदों ने उस दान पात्र में पैसे डाले, तो नाटक के हिस्से के रूप में पप्पू यादव उन पैसों को दान बॉक्स में डालने के बजाय चुपके से अपनी जेब में रखते हुए दिखे। इसके बाद पप्पू यादव दान पेटी लेकर भागने लगे, जिन्हें अवधेश प्रसाद और अन्य सांसदों ने पकड़ा। इस दौरान विपक्षी सांसदों ने “चंदा चोर, गद्दी छोड़”, “अमित शाह सदन में आओ” और “जवाब तुमको देना होगा” जैसे तीखे नारे लगाए।

समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि अयोध्या में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की रसीदें नहीं दी जा रही हैं और सीसीटीवी फुटेज भी डिलीट किए जा रहे हैं। विपक्ष इसी भ्रष्टाचार की ओर ध्यान खींचने के लिए यह प्रदर्शन कर रहा था।

भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों ने इस नाटक को ‘सनातन धर्म और साधु-संतों का अपमान’ बताया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वोटों के लिए कांग्रेस और सपा समर्थित नेताओं ने सनातन को बदनाम करने का घिनौना काम किया है जिसे देश कभी माफ नहीं करेगा।

इस नाटकीय प्रदर्शन के खिलाफ दिल्ली के जहांगीरपुरी थाने और उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शिकायतें दर्ज की गई हैं। दिल्ली पुलिस और यूपी पुलिस ने धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में पप्पू यादव, राहुल गांधी और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पप्पू यादव ने कथित तौर पर भगवान राम की तस्वीर का भी अनादर किया।

विवाद बढ़ने के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया Instagram पर पूजा करते हुए एक वीडियो साझा किया। उन्होंने सफाई देते हुए कहा, “मेरा विरोध आस्था से नहीं, आस्था के नाम पर चल रही लूट से है। मेरा विरोध भगवा, हिंदू, हिंदुत्व, सनातन, पूजा-पाठ और साधु-संतों से नहीं है। इन सबका मैं सम्मान करता हूँ।मेरा विरोध सिर्फ़ उन चंदा चोरों से है, जो धर्म और आस्था की आड़ में जनता की भावनाओं का शोषण करते हैं।आस्था का सम्मान हमेशा रहेगा, लेकिन चंदा चोरों के खिलाफ़ हमारी आवाज़ भी हमेशा बुलंद रहेगी।”

Related Articles