सरदारशहर में राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां तेज:समीक्षा बैठक हुई, कार्यक्रम को भव्य बनाने पर हुई चर्चा
सरदारशहर में राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारियां तेज:समीक्षा बैठक हुई, कार्यक्रम को भव्य बनाने पर हुई चर्चा
सरदारशहर : सरदारशहर में राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 और लाइब्रेरी उद्घाटन समारोह की तैयारियों को लेकर रविवार को एक समीक्षा बैठक हुई। ये बैठक स्थानीय श्री करणी राजपूत छात्रावास में हुई, जिसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधान भीकमसिंह राजासर ने की। बैठक में समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक बनाने का निर्णय लिया गया।
समितियों की जिम्मेदारियों की समीक्षा की
बैठक के दौरान, पूर्व में गठित विभिन्न समितियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई। पदाधिकारियों ने अब तक की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया और शेष व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया। इसके अलावा, समाज के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, छात्रावास के विकास और छात्रों के हित में संचालित गतिविधियों को गति देने पर भी विस्तार से चर्चा हुई।
क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष विक्रम सिंह बिल्यू ने बताया- आगामी समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधान भीकमसिंह राजासर करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि भामाशाह मेघराज सिंह रॉयल और महंत सुरेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे।
समीक्षा बैठक में छात्रावास अध्यक्ष जगदीश सिंह हरपालसर, पार्षद मदनसिंह निर्माण, विजेंद्र सिंह आसलसर, शैतानसिंह रामसीसर, सुरेंद्र सिंह शिमला, अनोपसिंह शिमला, नरपालसिंह रणसीसर, उम्मेदसिंह सारसर, कमेरसिंह देगा, गजेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह हाड्डा, महावीर सिंह उड़सर, योगेंद्र सिंह शेखावत, किशोर सिंह रोलासर, किशन सिंह उड़सर, मंगलसिंह मीतासर, बलवीरसिंह हालासर, बन्नेसिंह शेखावत, नरपतसिंह मांगासर, सुल्तानसिंह आसूसर सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2292633


