सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक
सरदारशहर अस्पताल को मिली अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन:भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग, अब फ्रैक्चर और जटिल सर्जरी होंगी ज्यादा सटीक
सरदारशहर : सरदारशहर उप जिला अस्पताल में अब हड्डी के फ्रैक्चर और अन्य जटिल ऑपरेशन अधिक सटीकता से किए जा सकेंगे। रोटरी सेवा ट्रस्ट, रोटरी क्लब और भामाशाहों के सहयोग से अस्पताल को अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन मिली है। इस मशीन का लोकार्पण समारोह रविवार को महेश्वरी भवन में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ विधायक अनिल शर्मा ने किया।
आधुनिक एक्स-रे मशीन से मिलेगी सुविधा
अस्पताल प्रभारी डॉक्टर चंद्रभान जांगिड़ और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किशन सिहाग ने बताया कि सी-आर्म मशीन एक अत्याधुनिक एक्स-रे उपकरण है, जो ऑपरेशन के दौरान शरीर के अंदर की लाइव इमेजिंग प्रदान करता है। यह मशीन फ्रैक्चर में प्लेट, स्क्रू और रॉड को सटीक स्थान पर लगाने में मदद करेगी, जिससे जटिल सर्जरी कम चीर-फाड़ के साथ अधिक सुरक्षित और प्रभावी ढंग से की जा सकेंगी। विशेषज्ञों के अनुसार इससे ऑपरेशन में गलतियों की संभावना कम होगी, मरीजों को कम रक्तस्राव होगा, घाव जल्दी भरेंगे और रिकवरी भी तेज होगी।
खास बात यह है कि यह मशीन केवल ऑर्थोपेडिक्स तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उपयोग कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी और अन्य जटिल सर्जरी में भी किया जा सकेगा, जिससे अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा।
भामाशाहों ने दिया आर्थिक सहयोग
रोटरी सेवा ट्रस्ट और रोटरी क्लब के आह्वान पर कई भामाशाहों ने इस मशीन के लिए आर्थिक सहयोग दिया। इनमें तारादेवी (धर्मपत्नी हनुमान प्रसाद पुरोहित, भोजासर बड़ा) ने 7 लाख रुपए, मदनलाल तिवाड़ी (भोजासर बड़ा) ने 1 लाख रुपए और गोपाल कृष्ण पारीक (फोगा) ने 1 लाख रुपए का योगदान दिया।
लोकार्पण समारोह में भामाशाह विकास कुमार मालू, रोटरी क्लब अध्यक्ष विकास लखोटिया, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार तिवाड़ी, डॉक्टर अनिल भाकर, क्लब सचिव वेदप्रकाश महर्षि, कांग्रेस नेता पूनमचंद पारीक और कांग्रेस देहात अध्यक्ष दुर्गादत्त पारीक सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा हौलासमल व्यास, किशोर गिरधारीलाल पारीक, अभिषेक पारीक, एडवोकेट संतोष पारीक, कालूराम तिवाड़ी, राजेश पारीक, लालनाथ, जितेंद्र सिंह राजवी, अब्दुल रसीद चायल, बंसीधर बोहरा, लाल बहादुर सेवदा और राजेंद्र मोदी सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2292713


