[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ट्रकों से सामान चोरी की पूछताछ में हंगामा, ड्राइवर गिरफ्तार:कार्रवाई का विरोध करने और पीड़ित को धमकी देने पर एक्शन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ट्रकों से सामान चोरी की पूछताछ में हंगामा, ड्राइवर गिरफ्तार:कार्रवाई का विरोध करने और पीड़ित को धमकी देने पर एक्शन

ट्रकों से सामान चोरी की पूछताछ में हंगामा, ड्राइवर गिरफ्तार:कार्रवाई का विरोध करने और पीड़ित को धमकी देने पर एक्शन

चूरू : चूरू सदर पुलिस ने ट्रकों से सामान चोरी की जांच के दौरान हंगामा करने और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को बाद में एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया।

सदर थाना पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान पुलिस महादेव होटल के पास पहुंची थी। वहां मौजूद ट्रक चालकों ने पुलिस को अपने ट्रकों से सामान और स्टेपनी चोरी होने की जानकारी दी। एक ड्राइवर ने गोरीसर निवासी ट्रक ड्राइवर विजय सिंह पर चोरी की आशंका जताई। सूचना मिलने पर पुलिस ने संबंधित ट्रक मालिक से संपर्क किया और विजय सिंह को मौके पर बुलाया।

पूछताछ शुरू होते ही विजय सिंह कथित तौर पर आक्रोशित हो गया। उसने पुलिस से बहस करते हुए जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। पुलिस का आरोप है कि विजय सिंह ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और शिकायतकर्ता को नहीं छोड़ने की धमकी देते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत नहीं हुआ। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles