प्रधानाध्यापक लाल खां उर्फ रमजान खान रूकन खानी के सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) पर आयोजित सम्मान समारोह
प्रधानाध्यापक लाल खां उर्फ रमजान खान रूकन खानी के सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) पर आयोजित सम्मान समारोह
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालरासर आथूना के प्रधानाध्यापक लाल खां उर्फ रमजान खान के सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्टाफ द्वारा एक भव्य विदाई और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। फूल माला एवं पगड़ी बांधकर सम्मान के साथ विदाई समारोह किया कार्यक्रम में सभी शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। स्टाफ के सदस्यों ने अपने भाषणों में प्रधानाध्यापक के अनुशासित नेतृत्व, मार्गदर्शन और विद्यालय के विकास में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की।
विदाई की इस घड़ी में पूरा माहौल भावुक हो गया। स्कूल के छात्र छात्राओं ने पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अंत में, स्टाफ ने उनके सुखद, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें ससम्मान विदाई दी। विदाई समारोह के बाद निवास स्थान चूरू पहुंचने पर समाज एवं रिश्तेदार परिवार जनों ने फूल मालाओं से स्वागत किया एवं आए हुए सभी मेहमानों को प्रीति भोज में शामिल होने को कहा । इस अवसर पर शहर के गणमान्यजनों शिक्षाविद, डॉक्टर्स एडवोकेट्स, एवं समाजसेवियो ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2289366


