[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वन स्टेट, वन इलेक्शन की तर्ज पर होंगे निकाय-पंचायत चुनाव:यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा कमालसर पहुंचे, पूर्व सांसद की मां को श्रद्धांजलि दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वन स्टेट, वन इलेक्शन की तर्ज पर होंगे निकाय-पंचायत चुनाव:यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा कमालसर पहुंचे, पूर्व सांसद की मां को श्रद्धांजलि दी

वन स्टेट, वन इलेक्शन की तर्ज पर होंगे निकाय-पंचायत चुनाव:यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा कमालसर पहुंचे, पूर्व सांसद की मां को श्रद्धांजलि दी

झुंझुनूं : झुंझुनूं में स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास (UDH) मंत्री झाबर सिंह खर्रा शुक्रवार को मंडावा विधानसभा क्षेत्र के कमालसर गांव पहुंचे। मंत्री खर्रा ने यहां पहुंचकर पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ की माता स्व. मोहिनी देवी के निधन पर आयोजित शोक सभा में शिरकत की। ​उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

​इस शोक सभा में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिनमें प्रमुख रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, जिला उपाध्यक्ष महावीर ढाका, विद्याधर सैनी, सुरेंद्र पूनिया और संजय मील शामिल रहे।

​’वन स्टेट, वन इलेक्शन’ के तहत होंगे ​चुनाव

मीडिया से बातचीत के दौरान यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने आगामी चुनावों को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नगर निकाय और पंचायत राज के चुनाव ‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ (एक राज्य, एक चुनाव) की तर्ज पर एक साथ करवाए जाएंगे।

​मंत्री खर्रा ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग (UDH) द्वारा मार्च 2026 तक ही चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई थी। अब आगामी प्रक्रिया राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission) और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग (State Backward Classes Commission) के स्तर पर पूरी की जानी है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इन आयोगों को जब भी सरकार के सहयोग की आवश्यकता होगी, राज्य सरकार द्वारा तत्काल और पूर्ण सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

दो संतान संबंधी प्रावधान को हटा गया

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि नगर निकाय चुनावों के तहत पार्षद पद के लिए पूर्व में लागू किए गए दो संतान संबंधी प्रावधान को हटा दिया गया है। सरकार के इस फैसले से आगामी चुनावों में उम्मीदवारी को लेकर कई नियमों में बदलाव देखने को मिलेगा।

Related Articles