[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहीद नेकीराम जाखड़ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, विजेता को 71 हजार का पुरस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहीद नेकीराम जाखड़ क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन, विजेता को 71 हजार का पुरस्कार

उपविजेता टीम को मिले 31 हजार रुपए; मनोज घुमरिया ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

खेतड़ी : विधानसभा क्षेत्र के सुनारी गांव में आयोजित शहीद नेकीराम जाखड़ रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। समापन समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी एवं खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे मनोज घुमरिया बतौर अतिथि शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके प्रदर्शन की सराहना की और खेलों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में क्षेत्र की विभिन्न टीमों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले को लेकर ग्रामीणों और खेलप्रेमियों में खासा उत्साह रहा। बड़ी संख्या में दर्शक मैदान में पहुंचे और तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

समापन समारोह में विजेता टीम को 71 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम को 31 हजार रुपए की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों और आयोजकों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मनोज घुमरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना विकसित होती है तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा के साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन से सुनारी सहित आसपास के क्षेत्र में खेलों को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल रहा।

Related Articles