अदनान-हितेष ने लगाई हैट्रिक, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी हारे:नवलगढ़ पालिका चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, 24 सीटें जीती
अदनान-हितेष ने लगाई हैट्रिक, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी हारे:नवलगढ़ पालिका चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, 24 सीटें जीती
नवलगढ़ : नवलगढ़ में कांग्रेस एक बार फिर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस ने 45 वार्डों में से 24 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, बीजेपी को 15 सीटें मिली हैं। छह वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया है।इस चुनाव में कांग्रेस के अदनान और बीजेपी के हितेष ने जीत की हैट्रिक लगाई है। वहीं, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस के मोहम्मद जाबिद को सबसे ज्यादा वोट मिले
चुनाव में सर्वाधिक 707 मत वार्ड 40 से कांग्रेस के मोहम्मद जाबिद को मिले। सबसे बड़ी जीत वार्ड 29 में कांग्रेस की नसीम बानो ने दर्ज की। उन्होंने 508 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।
वार्ड 14 में 2 वोटों से मिली जीत
सबसे कड़ा मुकाबला वार्ड नंबर 14 में देखने को मिला। यहां कांग्रेस की पारुल जांगिड़ ने निर्दलीय प्रत्याशी संतोष को सिर्फ 2 मतों के अंतर से हराया। इसी तरह, वार्ड 19 में भाजपा की जीत का फैसला केवल 8 मतों से हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2374644


