झुंझुनूं में चुनावी नतीजे आने के बाद वार्ड-41 में पथराव:एक-दूसरे पर फेंके पत्थर, पुलिस जाप्ता तैनात
झुंझुनूं में चुनावी नतीजे आने के बाद वार्ड-41 में पथराव:एक-दूसरे पर फेंके पत्थर, पुलिस जाप्ता तैनात
झुंझुनूं : झुंझुनूं नगर परिषद चुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद चुनावी रंजिश को लेकर वार्ड 41 के बड़ा मोहल्ला में सोमवार देर रात दो पक्ष आमने-सामने हो गए। हार-जीत को लेकर शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में गाली-गलौज, मारपीट और पथराव में बदल गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और एक- दूसरे को लात-घूंसे मारने लगे।

घटना रात करीब 11:30 बजे की है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया। पुलिस को देखकर मौके पर मौजूद लोग इधर-उधर हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और इलाके में शांति व्यवस्था कायम की। कोतवाली थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां एकत्रित लोगों को मौके से हटाया गया। मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है। पुलिस ने दो लोगों को पाबंद किया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2374647


