झुंझुनूं में निकाय व पंचायत चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक 2 अगस्त को, अमित ओला रहेंगे मौजूद
झुंझुनूं में निकाय व पंचायत चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक 2 अगस्त को, अमित ओला रहेंगे मौजूद
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनाव 2026 की तैयारियों को लेकर झुंझुनूं में एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं एवं गिडानिया के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 2 अगस्त 2026, रविवार दोपहर 1:15 बजे आयोजित होगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला एवं विधानसभा प्रभारी इस्लाम खान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में आगामी चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी झुंझुनूं के अध्यक्ष अजमत अली एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गिड़ानिया के अध्यक्ष सुमेर सिंह महला ने संयुक्त रूप से बताया कि बैठक में बगड़ व सुल्ताना नगर कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, NSUI, समस्त प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी, पूर्व पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे समय पर पहुंचकर चुनाव से जुड़े अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा करें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2289364


