रास्ते के बीच खड़ा बिजली का खंभा बना मुसीबत:सामने टूटे चैंबर से संकड़ा हुआ मार्ग, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
रास्ते के बीच खड़ा बिजली का खंभा बना मुसीबत:सामने टूटे चैंबर से संकड़ा हुआ मार्ग, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर-3 में नेशनल हाईवे से इस्लामपुरा मोहल्ले की ओर जाने वाले रास्ते पर बीच सड़क में खड़ा बिजली का खंभा और उसके सामने टूटा चैंबर स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इससे सड़क संकरी हो गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
मोहल्लेवासी कमरूद्दीन और मोहम्मद इमामुद्दीन ने बताया कि करीब 10 फीट चौड़े इस रास्ते में एक घर की दीवार से लगभग 4 फीट की दूरी पर बिजली का खंभा लगा हुआ है। इसके ठीक सामने दूसरी ओर बना चैंबर क्षतिग्रस्त होने से रास्ता लगभग आधा रह गया है। इस कारण छोटे-बड़े वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित विभाग और निवर्तमान पार्षद से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। मार्ग संकरा होने के कारण कई वाहन बीच रास्ते से वापस लौटने को मजबूर हो जाते हैं, जिससे लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां हर समय दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।
मोहल्लेवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि बिजली के खंभे को उचित स्थान पर स्थानांतरित किया जाए और टूटे हुए चैंबर की मरम्मत कराई जाए। इससे रास्ता सुगम हो सकेगा और लोगों को आवाजाही में राहत मिलेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2289148
