सीकर की हर्ष पहाड़ी पर बोलेरो पलटी, 3 घायल:दूसरी घटना में नशे में धुत युवकों ने सीधे सीढ़ियों से उतारी कार, ग्रामीणों ने पकड़ा
सीकर की हर्ष पहाड़ी पर बोलेरो पलटी, 3 घायल:दूसरी घटना में नशे में धुत युवकों ने सीधे सीढ़ियों से उतारी कार, ग्रामीणों ने पकड़ा
सीकर : सीकर जिले के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हर्ष पर्वत क्षेत्र में गुरुवार शाम को बोलेरो पलटने से 3 जने घायल हो गए। एक बोलेरो गाड़ी हर्ष पहाड़ी से उतरते समय अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरी घटना में शराब के नशे में युवकों ने सीढ़ियों पर गाड़ी उतारी तो ग्रामीणों ने उन्हें रोका, इसमें 1 युवक को मामूली चोटें आई हैं।

खाई में गिरने से बची
बोलेरो एक्सीडेंट में हर्ष पर्वत के घुमावदार और संकरे रास्तों पर बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। वाहन की रफ्तार और ढलान के कारण गाड़ी सीधे खाई में गिरने की कगार पर पहुंच गई थी। इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार 3 लोग गंभीर घायल हो गए। तीनों को ग्रामीणों ने प्राइवेट गाड़ी से सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
कार को सीधे सीढ़ियों से नीचे उतार दिया
वहीं, दूसरी ओर हर्ष पहाड़ी पर कुछ युवक शराब के नशे में धुत होकर कार चला रहे थे। युवकों ने कार को सीधे सीढ़ियों से नीचे उतार दिया। वाहन के सीढ़ियों पर आने से वहां मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें रोकना चाहा, तो गाड़ी में सवार सभी युवक अभद्रता व गाली-गलौज करने लगे। युवक गाड़ी लेकर निकलने लगे तो एक युवक स्लिप हो गया और चोटिल हो गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2289149
