दरवाजों के ताले तोड़े बिना कमरों में घुसे चोर:23 लाख के गहने और कैश चोरी, परिवार चौक में सोता रहा
दरवाजों के ताले तोड़े बिना कमरों में घुसे चोर:23 लाख के गहने और कैश चोरी, परिवार चौक में सोता रहा
दांतारामगढ़ : सीकर के दांतारामगढ़ में देर रात चोर एक मकान दो कमरों से 20 लाख रुपए के गहने और 3 लाख रुपए चोरी कर ले गए। घटना के दौरान दोनों कमरों के दरवाजों पर ताले लगे रहे। चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। वारदात करके फरार हो गए। चोरी की घटना कुली गांव में चक रोड पर स्थित रामचंद्र स्वामी के मकान में हुई। चोर कमरों की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे। फिर वारदात को अंजाम दिया।चोरी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

परिवार उठा तो कमरों के दरवाजों पर ताले लगे थे
जब चोरी की घटना हुई, तब परिवार के लोग चौक में सो रहे थे। बाहर से कमरों के ताले लगाए हुए थे। खिड़की से घुसे चोर अलमारी और बक्सों में रखे गहने और नकद चुरा ले गए। सुबह कमरों के ताले खोलने पर चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दांतारामगढ़ एरिया में पहले भी चोरी की कई वारदातें हो चुकी है। लेकिन बेहद कम मामलों में पुलिस खुलासा कर पाई है। लोगों का आरोप है कि पुलिस भी ठीक से गश्त नहीं कर रही है।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2289134

