[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कासनी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक:मौके पर ही तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

कासनी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक:मौके पर ही तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

कासनी गांव के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक:मौके पर ही तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के कासनी गांव के पास गुरुवार देर रात एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजनों ने मृतक की पहचान कृष्ण (25 वर्ष) बेटा सुरेश, निवासी कासनी के रूप में की। यह घटना गुरुवार देर रात हुई थी। सूचना मिलते ही सूरजगढ़ पुलिस और जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन की निगरानी में समिति के सदस्यों ने शव को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

शुरुआत में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस और समिति ने आमजन से शिनाख्त कराने की अपील की थी। शुक्रवार सुबह मृतक के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव की पहचान की। पहचान होने के बाद परिजनों ने सूरजगढ़ पुलिस थाने को आवश्यक जानकारी दी। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Related Articles