खेतड़ी कॉलेज में मार्कशीट-डिग्री लेने की डेट फिर बढ़ी:अब 31 अगस्त आखिरी मौका, 2016 से 2024 तक पास हुए स्टूडेंट्स ले सकेंगे डॉक्यूमेंट्स
खेतड़ी कॉलेज में मार्कशीट-डिग्री लेने की डेट फिर बढ़ी:अब 31 अगस्त आखिरी मौका, 2016 से 2024 तक पास हुए स्टूडेंट्स ले सकेंगे डॉक्यूमेंट्स
खेतड़ी : खेतड़ी के स्वामी विवेकानंद राजकीय कॉलेज में मार्कशीट और डिग्री लेने की लास्ट डेट एक बार फिर बढ़ा दी गई है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी, सीकर ने अब यह डेट 31 अगस्त तय की है। स्टूडेंट्स अब अपनी मार्कशीट और डिग्री कॉलेज से ले सकते हैं।
दो बार हो चुकी है एक्सटेंड
यह सुविधा साल 2016 से 2024 तक एग्जाम पास करने वाले सभी स्टूडेंट्स के लिए है। पहले लास्ट डेट 15 जुलाई थी। इसके बाद इसे बढ़ाकर 30 जुलाई किया गया। अब एक बार फिर एक्सटेंड करके 31 अगस्त कर दिया गया है।
कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सी.पी. कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मार्कशीट देने का काम रोज सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चल रहा है। स्टूडेंट्स को अपनी ओरिजिनल आईडी साथ लाना जरूरी होगा। जरूरत पड़ी तो रविवार को भी डॉक्यूमेंट्स दिए जाएंगे।
प्रिंसिपल ने सभी स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे लास्ट डेट से पहले अपनी मार्कशीट और डिग्री जरूर ले लें। 31 अगस्त के बाद जो भी मार्कशीट-डिग्री बचेंगी, उन्हें वापस यूनिवर्सिटी भेज दिया जाएगा। इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने डॉक्यूमेंट्स के लिए यूनिवर्सिटी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, जिससे उन्हें दिक्कत हो सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2289041


