[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जसरापुर गांव में पौधारोपण और वितरण अभियान:पशु अस्पताल परिसर, गोशाला और खेल मैदान में लगाए 200 पौधे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जसरापुर गांव में पौधारोपण और वितरण अभियान:पशु अस्पताल परिसर, गोशाला और खेल मैदान में लगाए 200 पौधे

जसरापुर गांव में पौधारोपण और वितरण अभियान:पशु अस्पताल परिसर, गोशाला और खेल मैदान में लगाए 200 पौधे

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर गांव में पर्यावरण संरक्षण और ‘हरित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से शुक्रवार को सरकारी पशु अस्पताल, जसरापुर द्वारा पौधारोपण और वितरण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर 200 पौधे लगाए गए और आमजन को भी पौधे वितरित कर अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

पशु निरीक्षक अलका चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान के दौरान सरकारी पशु अस्पताल परिसर, गोशाला, खेल मैदान सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सीरस, नीम, पातड़ी, अशोक, अर्जुन, जामुन, शहतूत, अमरूद, नींबू और गुलमोहर जैसे फलदार, छायादार एवं फूलों के पौधे रोपे गए।

पशु निरीक्षक अलका चौधरी ने बताया कि ग्रामीणों को पौधे वितरित करते हुए उनसे नियमित देखभाल करने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने भी पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पशु परिचर ममता योगी, राजकुमार सिंह निर्वाण, प्रवीण भोजगाड़िया, राजेश जलन्द्रा, सुमित धनिया, किशोर सिंह बजाड़, ईश्वर धानिया, होशियार सिंह और महेंद्र फौजी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles