पलसाना में सांडों की लड़ाई, बाइक सवार पिता-बेटा घायल:ट्रॉमा सेंटर में सिरिंज और ग्लव्स नहीं मिलने का आरोप, सीकर रेफर
पलसाना में सांडों की लड़ाई, बाइक सवार पिता-बेटा घायल:ट्रॉमा सेंटर में सिरिंज और ग्लव्स नहीं मिलने का आरोप, सीकर रेफर
पलसाना : पलसाना कस्बे के कुमावतों के मोहल्ले में गुरुवार को सांडों की लड़ाई से हादसा हो गया। सड़क पर दो सांडों की लड़ाई में बाइक सवार पिता-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में खारीयावास सामरे निवासी 65 साल के नानूराम और 35 साल के बेटा मोहन जाट घायल हुए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पलसाना ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को सीकर रेफर कर दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे मनोज कुमावत ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रॉमा सेंटर में उपचार के दौरान सिरिंज और ग्लव्स उपलब्ध नहीं थे। मनोज कुमावत का कहना है कि उन्हें निजी खर्च पर बाहर मेडिकल स्टोर से आवश्यक सामग्री खरीदनी पड़ी।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुमावतों के मोहल्ले सहित कस्बे की कई सड़कों पर आवारा सांडों का जमावड़ा रहता है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2288033


