[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिगडोला में जर्जर पोल पर बिजली ट्रांसफार्मर:दो साल से शिकायत, अब तक नहीं बदले गए पोल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

सिगडोला में जर्जर पोल पर बिजली ट्रांसफार्मर:दो साल से शिकायत, अब तक नहीं बदले गए पोल

सिगडोला में जर्जर पोल पर बिजली ट्रांसफार्मर:दो साल से शिकायत, अब तक नहीं बदले गए पोल

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सिगडोला छोटा गांव में एक घर के पास बिजली का ट्रांसफार्मर जर्जर खंभों के सहारे खड़ा है। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। किसान पिछले दो साल से इसकी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

यह ट्रांसफार्मर मकान से लगभग 10 मीटर की दूरी पर स्थित है। ग्रामीण ओमप्रकाश बगड़िया ने बताया कि उनके घर के पास लगा ये ट्रांसफार्मर लंबे समय से कमजोर खंभों पर टिका हुआ है।

बगड़िया के अनुसार, उन्होंने कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। हर बार उन्हें केवल आश्वासन ही मिला। अधिकारियों ने कभी सात दिन में काम होने की बात कही तो कभी सोमवार तक खंभे बदलने का भरोसा दिया, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

आंधी-तूफान और ट्रांसफार्मर के भारी वजन के कारण ये खंभे कभी भी गिर सकते हैं। ट्रांसफार्मर घर के पास होने से परिवार के सदस्यों और वहां से गुजरने वाले लोगों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना हुआ है।

किसान ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि जर्जर खंभों को तुरंत बदला जाए। इससे किसी संभावित हादसे से पहले ही समस्या का समाधान हो सकेगा और क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

Related Articles