[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खाटूश्याम मंदिर में आरती का समय बदला:भक्तों को नए शेड्यूल के अनुसार दर्शन करने होंगे, जानिए क्या हुई टाइमिंग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

खाटूश्याम मंदिर में आरती का समय बदला:भक्तों को नए शेड्यूल के अनुसार दर्शन करने होंगे, जानिए क्या हुई टाइमिंग

खाटूश्याम मंदिर में आरती का समय बदला:भक्तों को नए शेड्यूल के अनुसार दर्शन करने होंगे, जानिए क्या हुई टाइमिंग

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : खाटूश्यामजी मंदिर में श्रृंगार आरती और संध्या आरती के समय में बदलाव किया गया है। सावन महीने की शुरुआत के साथ ही दोनों आरती को 15 मिनट रीशेड्यूल किया गया है। मंदिर कमेटी ने भक्तों से नए शेड्यूल के अनुसार दर्शन व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया- बाबा श्याम की श्रृंगार आरती अब सुबह 7:15 बजे की बजाय सुबह 7 बजे होगी। वहीं, संध्या आरती शाम 7:15 बजे की बजाय शाम 7:30 बजे होगी।

हिंदू महीनों के हिसाब से समय बदला गया

श्रीश्याम मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रतापसिंह चौहान ने बताया- मंदिर की परंपरा के अनुसार, हिंदू महीनों के हिसाब से बाबा श्याम की आरती के समय में बदलाव किया जाता है। श्रृंगार आरती और संध्या आरती के दौरान बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार बदला जाता है। भक्तों को दोनों दर्शन अलग-अलग रूपों में होते हैं।

रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाता

श्रीश्याम मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया- श्रृंगार आरती और संध्या आरती के दौरान बाबा श्याम को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया जाता है। बागा पहनाया जाता है। रोजाना बाबा का श्रृंगार बदला जाता है। विशेष अवसरों पर श्याम बाबा का विशेष सेवा, पूजा तिलक और श्रृंगार किया जाता है।

Related Articles