बुहाना अस्पताल की अव्यवस्थाओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, 7 दिन में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
बुहाना अस्पताल की अव्यवस्थाओं के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, 7 दिन में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मधू दहिया
बुहाना : कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कथित अव्यवस्थाओं से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को अस्पताल के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दवाइयों की कमी, मरीजों को निजी लैब में जांच के लिए भेजने, बिना पर्याप्त उपचार के रेफर करने तथा स्टाफ के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए सात दिन में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल में कई आवश्यक दवाइयां उपलब्ध नहीं रहतीं। जांच की सुविधा होने के बावजूद मरीजों को निजी लैब में भेजा जाता है, जिससे विशेषकर गरीब मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। उनका कहना है कि बुहाना का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज का केंद्र बनने के बजाय रेफर अस्पताल बनकर रह गया है।
प्रदर्शनकारियों ने हाल की एक घटना का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि सिर में चोट लगने वाले एक बच्चे के घाव की उचित सफाई किए बिना केवल पट्टी बांधकर उसे घर भेज दिया गया, जिससे लोगों में अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी और बढ़ गई।
ग्रामीणों ने कहा कि सरकारी अस्पताल में उपलब्ध जांच और दवाइयों का लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में तत्काल सुधार की मांग करते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देने की बात कही। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सात दिन के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो व्यापक जन आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वास्थ्य विभाग की होगी।
प्रदर्शन में प्रदीप सिंह, कृष्ण सिंह, धर्मेंद्र, संजय शर्मा, संजू कुमार, टिंकू सैन, रणविजय सिंह, मोहित, अशोक सिंह, दीपक सिंह, सचिन सिंह, पुनीत कुमार, शक्ति सिंह, जीतू सोनी, जयवीर सिंह, अजय सिंह, बलवीर सिंह और विक्की सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2286617


