[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अंतराष्ट्रीय भारोतोलाक का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

अंतराष्ट्रीय भारोतोलाक का सम्मान

अंतराष्ट्रीय भारोतोलाक का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

मुकुंदगढ़ : निकटवर्ती ग्राम सैंसवास निवासी जितेंद्र सिंह शेखावत पुत्र श्री सतवीर सिंह ने नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है।

संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन (SKBF) द्वारा नेपाल के पोखरा में 23 जुलाई से 27 जुलाई 2026 तक आयोजित SKBF International Games 2026 में जितेंद्र सिंह ने अंडर-30 आयु वर्ग की 96 किलो भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में जितेंद्र ने 115 किलो Snatch और 155 किलो Clean & Jerk के साथ कुल 270 किलो भार उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस अवसर पर वापिस अपने गांव पधारने पर मंडावा रोड स्तिथ किसान पेट्रोल पम्प पर रूपेंद्र सिंह के नेतृत्व मे जीतेन्द्र सिंह का सम्मान किया।

समाज सेवी राजेश धाभाई ने बताया की इस अवसर पर भाजपा जिला प्रवक्ता मनीष शर्मा, घोड़ीवारा के पूर्व सरपंच हेमंत सिंह, भास्कर दुलड, मांडॉसी के पूर्व सरपंच धीर सिंह, कसेरु पूर्व सरपंच महेश मील, जेजूसर पूर्व सरपंच दिनेश एचरा, सुन्दर पाल मुंड, भैरो सिंह शेखावत, मोहर सिंह लाइनमैन, अनिरुद्ध सिंह शेखावत, हनुमान, सिंह, दातार सिंह पुष्पेंद्र सिंह सहित आस पास के क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles