श्री कृष्णा गोशाला लीखवा का अष्टम स्थापना दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया
भाजपा नेता राजेश दहिया का ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान, यमुना जल समझौते के प्रयासों की सराहना
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : निरंजन सैन
पिलानी : पिलानी क्षेत्र के लीखवा गांव स्थित श्री कृष्णा गोशाला का अष्टम स्थापना दिवस बुधवार को धार्मिक आस्था, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता राजेश दहिया रहे, जबकि अध्यक्षता श्री कृष्णा गोशाला के अध्यक्ष कैलाश व्यास ने की। कार्यक्रम का संचालन प्रिंसिपल दीपचंद लाखवान ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गांव के ठाकुरजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। डीजे और घोड़ियों की अगुवाई में निकली इस शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया। कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए गोशाला पहुंची, जिससे पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में रंग गया।
गोशाला परिसर में गायत्री परिवार पिलानी के सौजन्य से नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ की पावन आहुति से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, गौ संरक्षण एवं विश्व कल्याण की कामना की।
इस अवसर पर पिलानी विधानसभा क्षेत्र के लिए यमुना जल समझौते को लेकर किए जा रहे सार्थक प्रयासों के लिए भाजपा नेता राजेश दहिया का ग्रामीणों ने साफा, माल्यार्पण, अभिनंदन पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनके प्रयासों की सराहना की।
गोशाला अध्यक्ष कैलाश व्यास ने बताया कि स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अतिथियों के साथ गोशाला परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचे। इसके बाद श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
कार्यक्रम में लीखवा सरपंच सूबेदार बच्चन सिंह शेखावत, निवर्तमान सरपंच दलीप स्वामी, डुलानियां मंडल अध्यक्ष होशियार शर्मा, बाबूलाल वर्मा (चिड़ावा), संदीप पारीक (मोरवा), जीएसएस अध्यक्ष सुंदर सिंह, कुलदीप आर्य, रामपाल सिंह शेखावत डुलानियां, वाइस प्रिंसिपल रीना मीणा, पूर्व गोशाला अध्यक्ष विशम्बर पारीक, पूर्व सरपंच साधुराम, अजय मावर, रिशाल कंवर, ठाकुर मामन सिंह शेखावत, विक्रम सिंह छापड़ा, रतन सिंह शेखावत छापड़ा, जयवीर बांगड़वा बनगोठड़ी, होशियार सिंह राव, बारालू सरपंच सूबे सिंह, ओम सुरेश लम्बरदार, जयपाल प्रधान, विनोद जांगिड़, धर्मपाल मास्टर, मूलचंद अग्रवाल, प्रदीप जांगिड़, सचिव भंवर सिंह शेखावत, उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, मोहर सिंह शेखावत, पीपली चौकी प्रभारी एसआई सत्यवीर सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह शर्मा, कॉन्स्टेबल पवन कुमार,महेश सैनी, अंकिता, सुनील कुमार, महिपाल भाम्बू, संतलाल जांगिड़, लोकेश पारीक, रवींद्र श्योराण, ललित सैन, वाइस चेयरमैन जय सिंह, हरद्वारी, सूरजभान व्यास, ओमपाल सिंह शेखावत, बंसी नारनौलिया, महेंद्र सिंह दुदवा, अमित पुनियां, विक्रम सिंह स्टूडियो, कृष्ण टेंट हाउस, राजेंद्र पारीक, केदारमल पारीक, गगन पारीक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2286564


