गुरु पूर्णिमा पर भामाशाह प्रदीप कुमार बुक रेडीवाल ने बांटी ₹25 हजार की पाठ्य सामग्री
गुरु पूर्णिमा पर भामाशाह प्रदीप कुमार बुक रेडीवाल ने बांटी ₹25 हजार की पाठ्य सामग्री
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : कस्बे के निकटवर्ती गांव टांई में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रवासी मुंबई निवासी भामाशाह प्रदीप कुमार बुक रेडीवाल ने विद्यालय के विद्यार्थियों को ₹25 हजार की पाठ्य सामग्री वितरित कर शिक्षा को प्रोत्साहन दिया।
कार्यक्रम में कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिकों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम में दिलीप भांभू, बीरबल राम, यासीन खां, मोहम्मद अकबर, जीवण खां, इकबाल खां, किशोर धाबाई, अध्यापक रीछपाल सिंह सहित विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरि सिंह कुलहरी ने भामाशाह प्रदीप कुमार बुक रेडीवाल एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2286567


