[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ में होटल पर डीएसओ की कार्रवाई, होटल संचालक ने रिश्वत मांगने का लगाया आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ में होटल पर डीएसओ की कार्रवाई, होटल संचालक ने रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

बिसाऊ में होटल पर डीएसओ की कार्रवाई, होटल संचालक ने रिश्वत मांगने का लगाया आरोप

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : रेलवे स्टेशन स्थित केजीएन होटल पर सोमवार शाम डीएसओ विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए चार घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। कार्रवाई के बाद होटल संचालक उस्मान ने टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

उस्मान का दावा है कि कार्रवाई के दौरान डीएसओ विभाग के अधिकारी रामवतार के साथ कस्बे के राशन डीलर बलवीर मीणा भी मौजूद थे। उनका आरोप है कि बलवीर मीणा ने कार्रवाई नहीं करने के बदले पहले ₹10 हजार और बाद में ₹5 हजार की मांग की। पैसे नहीं देने पर चार घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिए गए।

होटल संचालक ने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई के बाद उन्हें जब्ती या अन्य कार्रवाई से संबंधित कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि सरकारी कार्रवाई के दौरान एक राशन डीलर किस आधार पर टीम के साथ मौजूद था और वह कथित रूप से पैसों की मांग कैसे कर सकता है।

अधिकारी का पक्ष नहीं मिला

इन आरोपों की पुष्टि के लिए रिपोर्टर द्वारा डीएसओ अधिकारी रामवतार से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इसलिए उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। संबंधित अधिकारी या अन्य पक्ष यदि अपना स्पष्टीकरण देना चाहते हैं, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles