वन महोत्सव के तहत रहनावा-माधोपुरा विद्यालय में वृहद वृक्षारोपण, 21 पौधे लगाए
वन महोत्सव के तहत रहनावा-माधोपुरा विद्यालय में वृहद वृक्षारोपण, 21 पौधे लगाए
लक्ष्मणगढ़ : वन महोत्सव एवं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शहीद दयाचंद राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, रहनावा-माधोपुरा (लक्ष्मणगढ़) में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में ऑक्सीजन जन आंदोलन के जिला संयोजक एवं वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ ने विद्यालय परिसर में 21 पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को 51 पौधे भेंट किए। उन्होंने “एक पेड़ माँ के नाम, एक पेड़ भविष्य के नाम” अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक से कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।
श्रवण कुमार जाखड़ ने बताया कि वे अब तक अपने स्तर पर क्षेत्र में 3 लाख 75 हजार से अधिक पौधे लगा एवं वितरित कर चुके हैं। वहीं स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद शर्मा की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी संतोष देवी ने विद्यालय परिसर में अशोक के 21 बड़े पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया।
विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार टेलर ने अधिकाधिक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया तथा वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़ सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर बुद्धराम, सुनील कुमार, मनोज कुमारी, अनुपम, राजवीर सिंह, बबीता, भगवती कुमारी, सरोज, सुरेश कुमार, मदनलाल ढूकिया, महेश कुमार, गौरधन सैनी, रामचंद्र, नथमल कटारिया, इंद्रा कुमारी, देवेंद्र सिंह, रेणु पूनिया, सरोज कटारिया, विनोद कुमार, बृजलाल ढाका सहित विद्यालय स्टाफ, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2286351


