[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिसाऊ के राजकीय विद्यालयों में 41 प्रतिशत पद रिक्त, शिक्षा व्यवस्था पर बढ़ा संकट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

बिसाऊ के राजकीय विद्यालयों में 41 प्रतिशत पद रिक्त, शिक्षा व्यवस्था पर बढ़ा संकट

बिसाऊ के राजकीय विद्यालयों में 41 प्रतिशत पद रिक्त, शिक्षा व्यवस्था पर बढ़ा संकट

बिसाऊ : नगरपालिका क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों के बड़ी संख्या में पद रिक्त होने से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। बिसाऊ में वर्तमान में 8 राजकीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 2 राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, पीएम श्री सेठ दुर्गादत्त जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, एक राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा तीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।

पीएम श्री सेठ दुर्गादत्त जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीकृत 37 पदों में से 14 पद रिक्त हैं। इनमें व्याख्याता (उर्दू साहित्य, अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडीज, कृषि विज्ञान), वरिष्ठ अध्यापक (विशेष शिक्षा), अध्यापक लेवल-2 (सामाजिक अध्ययन), सीनियर पीटीआई, सीनियर लैब असिस्टेंट, लाइब्रेरियन ग्रेड-2, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक, सहायक कर्मचारी तथा लैब बॉय के तीन पद शामिल हैं। वहीं भूगोल ऐच्छिक विषय स्वीकृत होने के बावजूद व्याख्याता (भूगोल) का पद अभी तक स्वीकृत नहीं हुआ है।

श्रीमती गीगीदेवी दुर्गादत्त जटिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीकृत 25 पदों में से 12 पद रिक्त हैं। इनमें उप-प्रधानाचार्य, व्याख्याता (हिन्दी अनिवार्य एवं उर्दू साहित्य), अध्यापक लेवल-2 (अंग्रेजी, सामाजिक अध्ययन, उर्दू), अध्यापक लेवल-1, वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक, बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के दो पद शामिल हैं।

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, वार्ड संख्या 9 में स्वीकृत 13 पदों में से 4 पद रिक्त हैं। इनमें वरिष्ठ अध्यापक (सामाजिक अध्ययन एवं संस्कृत), अध्यापक लेवल-1 तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद शामिल हैं। साथ ही नवक्रमोन्नत विद्यालय में राजनीति विज्ञान, भूगोल और हिन्दी साहित्य ऐच्छिक विषय स्वीकृत होने के बावजूद इन विषयों के पद अभी तक स्वीकृत नहीं किए गए हैं।

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, शहर बिसाऊ में स्वीकृत 8 पदों में से 4 पद रिक्त हैं, जिनमें अध्यापक लेवल-2 (अंग्रेजी), पीटीआई तथा अध्यापक लेवल-1 के दो पद शामिल हैं।

श्री जोरावरमल नाथूराम पौद्दार राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक लेवल-1 के तीन स्वीकृत पदों में से दो पद रिक्त हैं।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय, खटिकान (वार्ड-22) में अध्यापक लेवल-1 का एक पद रिक्त है, जबकि राजकीय प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8 में भी अध्यापक लेवल-1 का एक पद खाली है।

महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय को छोड़कर बिसाऊ के सात राजकीय विद्यालयों में कुल 92 स्वीकृत पदों में से 38 पद रिक्त हैं। यानी लगभग 41.30 प्रतिशत पद खाली होने से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति कर विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related Articles