विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर 21 हजार पौधे लगाने का संकल्प, सहयोग एक पहल संस्थान और एचसीएल का संयुक्त अभियान
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर 21 हजार पौधे लगाने का संकल्प, सहयोग एक पहल संस्थान और एचसीएल का संयुक्त अभियान
सिंघाना : विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर ‘सहयोग एक पहल संस्थान’ और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (केसीसी), खेतड़ीनगर के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण के लिए महा-पौधारोपण अभियान शुरू किया गया। इस मानसून सत्र में 21 हजार से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान की शुरुआत सिंघाना स्थित तीजा वाला जोहड़ के पास गौशाला उपचार केंद्र में 21 पौधे लगाकर की गई। संस्थान ने पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण पर भी विशेष जोर दिया है। लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जिम्मेदारी गौरक्षक रणजीत नायक को सौंपी गई है।
संस्थान के अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी डी.पी. सैनी ने बताया कि अच्छी बारिश के बाद आमजन और क्षेत्रवासियों को निशुल्क पौधों का वितरण किया जाएगा। अभियान को तीन चरणों में पूरा किया जाएगा, ताकि प्रत्येक पौधे का संरक्षण और रखरखाव सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने बताया कि संस्थान इससे पहले भी सिंघाना और आसपास के क्षेत्रों में 22 हजार से अधिक निशुल्क पौधे लगा चुका है, जो आज विकसित होकर हरियाली का संदेश दे रहे हैं। इस वर्ष 21 हजार नए पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ संस्थान द्वारा लगाए गए पौधों की कुल संख्या 43 हजार से अधिक हो जाएगी।
कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष डी.पी. सैनी, महासचिव अजीत जांगिड़, कोषाध्यक्ष सियाराम शर्मा, संगठन महामंत्री इकबाल खान, शिक्षाविद बनवारी लाल सैनी, बुधराम गुर्जरवास, राजू गराटी, रणजीत सैनी, विक्रम सैनी, विजेंद्र, विपिन, तनुज, रणवीर, शुभम, प्रिंस, निहाल सिंह सहित अनेक पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2286351


