[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में खुले में फेंकी जा रही एक्सपायरी खाद्य सामग्री, गोवंश के स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में खुले में फेंकी जा रही एक्सपायरी खाद्य सामग्री, गोवंश के स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा

सिंघाना में खुले में फेंकी जा रही एक्सपायरी खाद्य सामग्री, गोवंश के स्वास्थ्य पर मंडराया खतरा

सिंघाना : कस्बे की केशव गौशाला के वाटर बॉक्स के सामने स्थित खाली स्थान पर खुलेआम एक्सपायरी खाद्य सामग्री फेंके जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर गोसेवकों और ग्रामीणों ने कड़ा विरोध जताते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी मात्रा में फेंकी जा रही एक्सपायरी खाद्य सामग्री को आसपास घूमने वाला गोवंश खा लेता है, जिससे उनके बीमार होने का खतरा बढ़ गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि इस लापरवाही से न केवल गोवंश के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है, बल्कि क्षेत्र में गंदगी फैलने के साथ पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है।

गोसेवकों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले में एक्सपायरी खाद्य सामग्री फेंकने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Related Articles