चूरू कलेक्ट्रेट सर्किल पर पत्थरबाजी, 1 युवक गिरफ्तार:समझाइश के बाद भी नहीं माना, राहगीरों पर हमला और हंगामा करने पर की कार्रवाई
चूरू कलेक्ट्रेट सर्किल पर पत्थरबाजी, 1 युवक गिरफ्तार:समझाइश के बाद भी नहीं माना, राहगीरों पर हमला और हंगामा करने पर की कार्रवाई
चूरू : चूरू में कलेक्ट्रेट सर्किल पर राहगीरों पर पत्थर फेंकने और हंगामा करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने 1 युवक को गिरफ्तार किया है। युवक ने पुलिस की समझाइश के बाद भी अपना व्यवहार नहीं बदला, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
कोतवाली पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस टीम को कलेक्ट्रेट सर्किल पर एक युवक द्वारा राहगीरों पर पत्थर फेंकने और लोगों से झगड़ा करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी। पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस की मौजूदगी में भी लोगों को जान से मारने की धमकियां देना और पत्थर फेंकना जारी रखा। इसके बाद पुलिस ने युवक को काबू किया और उससे पूछताछ की।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम मंगल बताया, जो ग्राम चक राजासर, तहसील नोहर, जिला हनुमानगढ़ का निवासी है और वर्तमान में अग्रसेन फाटक के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहता है। पुलिस का कहना है कि यदि समय रहते युवक को गिरफ्तार नहीं किया जाता तो वह किसी संज्ञेय अपराध को अंजाम दे सकता था। गिरफ्तार आरोपी को एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284945


