सरदारशहर में तीन दिन में बाइक चोरी की दूसरी वारदात:आरोपी सीसीटीवी में कैद; पार्किंग में खड़ी कर ड्यूटी पर गया था वाहन मालिक
सरदारशहर में तीन दिन में बाइक चोरी की दूसरी वारदात:आरोपी सीसीटीवी में कैद; पार्किंग में खड़ी कर ड्यूटी पर गया था वाहन मालिक
सरदारशहर : सरदारशहर में तीन दिन के भीतर बाइक चोरी की दूसरी घटना सामने आई है। इस बार राजकीय अस्पताल की पार्किंग से एक कंपाउंडर की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोर पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। सोमवार सुबह करीब 8:20 बजे राजकीय अस्पताल के कंपाउंडर मो. फरदीन तुगलक अपनी बजाज पल्सर बाइक लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जामा मस्जिद धोरे वाली, वार्ड नंबर 22 निवासी फरदीन ने अपनी बाइक अस्पताल परिसर के बाहर बनी पार्किंग में खड़ी की और ड्यूटी पर चले गए।
चार घंटे बाद गायब मिली बाइक
दोपहर करीब 12:30 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद जब फरदीन पार्किंग में पहुंचे तो उनकी बाइक वहां नहीं मिली। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में सुबह करीब 10:25 बजे एक संदिग्ध युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़ित मो. फरदीन तुगलक ने सरदारशहर पुलिस थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी हुई बाइक की तलाश शुरू कर दी है। इससे पहले 25 जुलाई को भी छींपा मार्ग से वार्ड पार्षद भीमसेन सैनी की मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। उस मामले में भी संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए, ताकि शहर में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लग सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284945


