[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप:भाजपा नेता ने नगर परिषद से जांच की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप:भाजपा नेता ने नगर परिषद से जांच की मांग की

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप:भाजपा नेता ने नगर परिषद से जांच की मांग की

सुजानगढ़ : भाजपा के पूर्व नगर मंडल मंत्री रामकुमार तंवर ने मंगलवार को नगर परिषद की कार्यवाहक आयुक्त एईएन चारवी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जनवरी में शहर के विकास कार्यों के लिए खोले गए टेंडर से करवाए गए कार्यों की जांच की मांग की है।

तंवर ने अपने ज्ञापन में बताया कि इस टेंडर में एसटीबी कंस्ट्रक्शन, एसजीबी कंस्ट्रक्शन और मारुति कंस्ट्रक्शन नाम की तीन फर्मों ने काम किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ये कार्य सरकारी दर से 40 प्रतिशत कम में लिए गए थे। उनके अनुसार, इस कारण शहर के कई इलाकों में बनाई गई सड़कों का काम घटिया गुणवत्ता का रहा, जिससे बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।

तंवर ने यह भी उल्लेख किया कि उन्होंने इस संबंध में पहले तीन बार शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने इन टेंडर के तहत हुए कार्यों की कोर कटिंग जांच करवाने और संबंधित ठेकेदारों का बकाया भुगतान तुरंत रोकने की मांग की है।

Related Articles