[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

6 महीने की प्रेग्नेंट महिला का गला काटा,ICU में भर्ती:पिता सामान लेने गए थे, पीछे से गांव के ही युवक ने किया हमला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़धोदराजस्थानराज्यसीकर

6 महीने की प्रेग्नेंट महिला का गला काटा,ICU में भर्ती:पिता सामान लेने गए थे, पीछे से गांव के ही युवक ने किया हमला

6 महीने की प्रेग्नेंट महिला का गला काटा,ICU में भर्ती:पिता सामान लेने गए थे, पीछे से गांव के ही युवक ने किया हमला

धोद : सीकर के धोद थाना इलाके के सरवड़ी गांव में 25 साल की महिला का गला काटने का मामला सामने आया है। गांव का ही रहने वाला युवक चाकू लेकर घर में घुसा और महिला का गला काटा। महिला के पिता जब घर पर आए तो उन्हें बेटी लहुलुहान हालत में मिली। जिसके बाद उसे सीकर के एसके हॉस्पिटल में लाया गया। गंभीर हालत में महिला को आईसीयू वार्ड में शिफ्ट किया गया है।, जहां उसका इलाज जारी है।

पिता सामान लेने गए थे, पीछे से किया हमला

घटना सीकर के धोद थाना इलाके के सरवड़ी गांव की है। पीड़िता प्रियंका (25) पुत्री प्रहलाद सिंह अपने पीहर में थी। उसके पिता घर का सामान लाने के लिए पास के ही दुकान पर गए थे। जब वह वापस लौट तो महिला लहुलुहान हालत में पड़ी मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया।

अस्पताल में बैठा महिला का 3 साल का बेटा,जिसे खबर ही नहीं मां के साथ क्या हुआ।
अस्पताल में बैठा महिला का 3 साल का बेटा,जिसे खबर ही नहीं मां के साथ क्या हुआ।

गंभीर हालत में पिता ने प्रियंका को इलाज के लिए सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रियंका को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। मामले में धोद थाना पुलिस मौका निरीक्षण के लिए पहुंची है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

3 महीने से पीहर में थी महिला

पीड़िता के पिता ने बताया कि प्रियंका पिछले करीब 3 महीने से पीहर में ही थी। उसका 3 साल का बेटा है और वर्तमान में वह 6 महीने की प्रेग्नेंट है। मैं घर का सामान लाने के लिए बाहर दुकान पर गया था। 10 मिनट बाद जब मैं वापस लौटा तो मेरी बेटी लहुलुहान हालत में पड़ी मिली।

प्रियंका के पिता ने बताया कि हमलावर उनके ही गांव का रहने वाला सुरेश सैनी है, जो सब्जी बेचने का काम करता है। मुझे नहीं पता उसने किस वजह से मेरी बेटी पर चाकू से हमला किया। प्रियंका की हालत बहुत खराब है, आरोपी ने चाकू से महिला के गले पर हमला किया था।

Related Articles