सरकारी स्कूलों में RSS का साहित्य बांटने का विरोध:कांग्रेस का आरोप- शिक्षा के मंदिरों को संघ की शाखा बनाने की कोशिश
सरकारी स्कूलों में RSS का साहित्य बांटने का विरोध:कांग्रेस का आरोप- शिक्षा के मंदिरों को संघ की शाखा बनाने की कोशिश
सीकर : सीकर में कांग्रेस ने सरकारी स्कूलों में कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ा लिटरेचर बांटने का आरोप लगाया है। सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला के नेतृत्व में आज एक डेलीगेशन ने कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने स्कूलों में धार्मिक भेदभाव को बढ़ावा देने वाली गतिविधियां करवाने और महापुरुषों की तस्वीरें हटाए जाने का गंभीर आरोप लगाया है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि शिक्षा के मंदिरों को क्वालिटी एजुकेशन का सेंटर ही रहने दिया जाए, इन्हें RSS की शाखा न बनाया जाए। सरकारी स्कूलों में हर जाति-धर्म और विचारधाराओं के बच्चे पढ़ते हैं, ऐसे में वहां एक संगठन से जुड़ा लिटरेचर बांटकर छोटे बच्चों की एजुकेशन का राजनीतिकरण किया जा रहा है। स्कूलों के प्रिंसिपल को बुलाकर संघ यात्रा नामक किताबें बांटना गलत है।
किताबों के बांटने पर रोक लगाने की मांग
गठाला ने कहा कि बच्चों को ऐसी किताबें बांटकर इसके एवज में बच्चों से 30-30 रुपए वसूले जा रहे हैं। कांग्रेस ने ज्ञापन देकर पूछा कि ये किताबें बांटने का काम किसी सरकारी आदेश के तहत हो रहा है या पाठ्यक्रम में कोई नया बदलाव किया गया है? आगामी 8 अगस्त को कथित RSS की किताबों पर आधारित एक परीक्षा को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं कि यह शिक्षा विभाग का आदेश है या किसी संगठन का? कांग्रेस ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर तुरंत प्रभाव से इन किताबों के बांटने पर रोक लगाने की मांग की है।
कांग्रेस ने प्रदर्शन की दी चेतावनी
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के जरिए कहा कि सरकारी स्कूलों में से महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगत सिंह जैसे महापुरुषों की तस्वीरें हटाने की घटना भी सामने आई है। कांग्रेसजनों ने कहा कि भाजपा सरकार महापुरूषों की तस्वीरें हटाकर स्कूलों में पार्टी विशेष की विचारधारा थोपना चाहती है और देश के महान महापुरुषों के इतिहास को मिटाने का प्रयास कर रही है।
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि स्कूलों में इस तरह से संगठन विशेष की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो उग्र विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश दानोदिया, संगठन महासचिव एडवोकेट पुरुषोत्तम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सैनी, मदनलाल चिरानिया समेत काफी लोग शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2285139


