[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केटीए पावर प्लांट की लापरवाही से फसलें बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

केटीए पावर प्लांट की लापरवाही से फसलें बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की मांग

केटीए पावर प्लांट की लापरवाही से फसलें बर्बाद, किसानों ने मुआवजे की मांग

मंड्रेला : वार्ड 16 (सागर जी की ढाणी) के किसानों ने केटीए पावर प्लांट की लापरवाही का आरोप लगाते हुए नगर पालिका को ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि 21 जुलाई की बारिश में प्लांट की चारदीवारी टूटने से गंदा पानी, कीचड़ और मलबा खेतों में भर गया, जिससे खड़ी फसलें बर्बाद हो गईं। किसानों ने आरोप लगाया कि लगातार तीसरे वर्ष ऐसी घटना हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

किसानों ने प्रभावित खेतों की गिरदावरी कराकर उचित मुआवजा देने, खेतों से मलबा हटाने, गंदे पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था करने तथा दोषी अधिकारियों व प्लांट प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। किसान सत्यनारायण सैनी ने कहा कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे किसानों को लगातार आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Related Articles