इंडाली विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बाल संसद का गठन
इंडाली विद्यालय में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से बाल संसद का गठन
झुंझुनूं : महात्मा गांधी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, इंडाली में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास के उद्देश्य से बाल संसद का गठन किया गया। चुनाव लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी प्रक्रिया से बाल संसद प्रभारी अनीता डांगी और वरिष्ठ प्रभारी सुशील सैनी के नेतृत्व में संपन्न हुए।
निर्वाचन में तमन्ना प्रधानमंत्री, लक्की उपप्रधानमंत्री, नूतन शिक्षा मंत्री, कृष्णा अनुशासन मंत्री, अव्वल स्वच्छता मंत्री, शिवम स्वास्थ्य एवं पोषण मंत्री, सानिया पर्यावरण मंत्री, खुशी पुस्तकालय मंत्री तथा विशाल खेल मंत्री चुने गए। प्राचार्य सुरेन्द्र सिंह डूडी एवं व्याख्याता अविता सांगवान ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाकर सम्मानित किया और विद्यालय हित में जिम्मेदारी से कार्य करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई कि बाल संसद पूरे शैक्षणिक सत्र में अनुशासन, स्वच्छता और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284848


