न्यायालय कर्मी से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:न्यायालय की तामील देने पहुंचे प्रोसेस सर्वर के साथ कथित हाथापाई, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
न्यायालय कर्मी से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार:न्यायालय की तामील देने पहुंचे प्रोसेस सर्वर के साथ कथित हाथापाई, जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप
मुकुंदगढ़ : झुंझुनूं जिले के मुकुंदगढ़ क्षेत्र में न्यायालय की तामील देने पहुंचे एक न्यायालय कर्मी के साथ कथित मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर न्यायालयीन प्रक्रिया में बाधा डालने, गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुकुंदगढ़ पुलिस ने घोड़ीवारा कलां निवासी सरवर खान को गिरफ्तार किया है। उस पर वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत प्रोसेस सर्वर लीलाधर सैनी के साथ मारपीट करने का आरोप है।
न्यायालयीन तामील देने के दौरान हुआ विवाद
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, सहायक नाजिर मुकेश गर्वा ने प्रोसेस सर्वर लीलाधर सैनी को एक प्रकरण से संबंधित पांच न्यायालयीन तामीलें देकर उन्हें संबंधित व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए भेजा था। इसी क्रम में लीलाधर सैनी घोड़ीवारा कलां गांव पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात सरवर खान से हुई।
बताया गया कि सरवर खान ने नदीम और सादिर को अपना पारिवारिक सदस्य बताते हुए उनकी तामीलें भी अपने पास देने की बात कही। इस पर लीलाधर ने पहले सरवर की तामील देकर उसके हस्ताक्षर लिए और फिर सादिर की तामील पर भी हस्ताक्षर कराए।
फोन आने के बाद हस्ताक्षर से किया इनकार
रिपोर्ट के मुताबिक, जब नदीम की तामील पर हस्ताक्षर कराने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी सरवर खान के पास नदीम का फोन आया। फोन पर बातचीत के बाद उसने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने पहले से दी गई दोनों तामीलें वापस छीनने का प्रयास किया और लीलाधर सैनी के साथ हाथापाई की।
महिलाओं पर भी गाली-गलौच का आरोप
एफआईआर के अनुसार, विवाद के दौरान पास के घर से दो महिलाएं भी बाहर आईं और कथित रूप से गाली-गलौच करते हुए न्यायालय कर्मी को रोकने की बात कही। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सरवर खान ने गाली-गलौच करते हुए लीलाधर सैनी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद लीलाधर सैनी वहां से निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।
इस प्रकरण में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश कुमार शर्मा ने सहायक नाजिर मुकेश गर्वा को प्राधिकार पत्र जारी कर मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद मुकुंदगढ़ थाने में सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया, जिसमें पुलिस ने अब मुख्य आरोपी सरवर खान को गिरफ्तार कर लिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2284898


