[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, ‘हर घर जल’ लक्ष्य समयबद्ध पूरा करने पर जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, ‘हर घर जल’ लक्ष्य समयबद्ध पूरा करने पर जोर

जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 'हर घर जल' लक्ष्य समयबद्ध पूरा करने पर जोर

सीकर : अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. राकेश मीना ने जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के सहायक अभियंताओं को विकास अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर ब्लॉक स्तर पर ‘हर घर जल’ प्रमाणन का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता चुन्नीलाल ने जिले में नल कनेक्शनों की प्रगति, टाइम आवर रन स्कीम, रोड रेस्टोरेशन, डीटीयू गठन, नल जल मित्रों के चयन, जल सेवा आकलन, सुजलम आईडी निर्माण, जल अर्पण दिवस तथा एसएनए पोर्टल पर अद्यतन प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव ने सभी विकास अधिकारियों को सरपंचों के सहयोग से नल जल मित्रों के चयन और हर घर जल प्रमाणन का कार्य प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हर घर कचरा संग्रहण, सामुदायिक स्वच्छता परिसर, आरआरसी सेंटर तथा गोबरधन योजना की प्रगति की भी समीक्षा की।

बैठक में कृषि, आईसीडीएस, शिक्षा, वन, पीएचईडी तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और जलापूर्ति एवं स्वच्छता से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति पर चर्चा की गई।

Related Articles