छात्रों पर पैलेट गन चलाने की इजाज़त किसने दी? राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछे सवाल
छात्रों पर पैलेट गन चलाने की इजाज़त किसने दी? राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछे सवाल
नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक तीखा पत्र लिखकर दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर जवाबदेही तय करने की मांग की है। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर इस पत्र को साझा करते हुए सीधे सवाल उठाया, “छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?” । यह पूरा मामला 20 जुलाई 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर आयोजित ‘संसद मार्च’ के दौरान छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, आंसू गैस और पैलेट गन के इस्तेमाल से जुड़ा हुआ है।
इस पत्र के सामने आने के बाद इस तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब विपक्ष सदन में गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी ज़ोर शोर से उठा सकता है। दिल्ली में संसद मार्च के दौरान हुई छात्र छात्राओं की बर्बर पिटाई के मुद्दे और जवाबदेही पर विपक्ष गृहमंत्री को घेरने की पूरी तैयारी कर चुका है।
राहुल गांधी ने अमित शाह को पत्र में यह लिखा है
राहुल गांधी ने लिखा है प्रिय श्री अमित शाह जी, मैं 20 जुलाई 2026 को दिल्ली में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई बर्बर पिटाई के लिए जवाबदेही की मांग करने हेतु यह पत्र लिख रहा हूं।
हमारे छात्रों की मांग एक निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा प्रणाली थी। उनकी बात सुनने के बजाय, सुरक्षा बलों ने उन पर अंधाधुंध बल का प्रयोग किया, जिसमें घातक हथियार और आंसू गैस भी शामिल थे। सैकड़ों छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। छात्राओं के साथ भी पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट की गई, जिसमें उनके निजी अंगों को जानबूझकर निशाना बनाना भी शामिल है।
सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात घातक पेलेट गनों का इस्तेमाल है। मीडिया और सोशल मीडिया में आई रिपोर्टों में स्पष्ट रूप से उन लोगों को दिखाया गया है जो गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें एक पत्रकार भी शामिल है। मैं 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब से मिला, जो अब भी भयंकर दर्द में है और पेलेट गन से गोली लगने के कारण उसकी एक आंख जाने का खतरा है।
दिल्ली में तैनात सुरक्षा बल अंततः आपको जवाबदेह हैं, इसलिए मैं पूछता हूं:
1. गृह मंत्री के रूप में, क्या आपने छात्रों के खिलाफ पेलेट गनों सहित घातक बल के इस्तेमाल को मंजूरी दी थी? यदि नहीं, तो किसने दी?
2. साधारण कपड़ों में दिख रहे वे लोग जो छात्रों को लाठियों से पीट रहे थे, क्या वे पुलिसकर्मी थे या स्वयंसेवक? उनकी तैनाती को किसने अधिकृत किया?
शांतिपूर्ण प्रदर्शन किसी भी लोकतंत्र के लिए बेहद जरूरी है। प्रदर्शनकारियों की रक्षा करना और संवाद के माध्यम से उनकी शिकायतों का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है। इस तरह की बर्बर हिंसा हर मानदंड को नष्ट कर देती है, और इसने पूरे देश को आक्रोशित कर दिया है। देश का भविष्य कहे जाने वाले युवा और छात्र जवाब और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। उनकी आवाज सुनी जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2284602


